अगर आप National Investigation Agency (NIA) यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। NIA Bharti 2025 के तहत एजेंसी ने Data Entry Operator (DEO) और Lower Division Clerk (LDC) के कुल 40 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती deputation (प्रतिनियुक्ति) आधार पर की जा रही है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड (By Post) से किया जाएगा और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं NIA Bharti 2025 Notification, पात्रता, वेतन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
NIA Bharti 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | National Investigation Agency (NIA), Ministry of Home Affairs |
| पद का नाम | Data Entry Operator (DEO), Lower Division Clerk (LDC) |
| कुल पद | 40 |
| विज्ञापन संख्या | E-78/001/Dep-DEO/NIA/2025/11880 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (By Post) |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 11 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | nia.gov.in |
| आवेदन भेजने का पता | SP (Adm), NIA HQ, Opposite CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110003 |
NIA Recruitment Notification 2025 Detail’s
जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NIA के Data Entry Operator (DEO) और Lower Division Clerk (LDC) के पदों के लिए आवेदन करना चाहता है उसका हमारे लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि National Investigation Agency (NIA) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन काम करती है।
NIA ने 11 सितंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी की थी। इस नोटिफिकेशन Advt No. E-78/001/Dep DEO/NIA/2025/11880 के अनुसार DEO के लिए 35 और LDC के लिए 5 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
आपको बता दें कि यह भर्ती केवल केंद्रीय/राज्य सरकार, PSU, और Autonomous Government संस्थाओं के उन कर्मचारियों के लिए ही है, जो डेपुटेशन पर आना चाहते हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको आगे इस लेख में मिल जाएगी। इसलिए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

NIA Bharti 2025
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| Data Entry Operator (DEO) | 35 |
| Lower Division Clerk (LDC) | 5 |
| कुल पद | 40 |
NIA Salary Details 2025 and Allowances – वेतन और भत्ते
NIA में चुने गए उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार वेतन दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अन्य भत्ते जैसे DA, HRA, TPT और 20% Special Security Allowance भी मिलेगा।
| पद का नाम | वेतनमान (Pay Level) | स्पेशल अलाउंस |
|---|---|---|
| Data Entry Operator (DEO) | ₹29,200 – ₹92,300 (Level 5) | 20% Basic Pay |
| Lower Division Clerk (LDC) | ₹19,900 – ₹63,200 (Level 2) | 20% Basic Pay |
NIA Bharti 2025 Eligibility – पात्रता मानदंड
Data Entry Operator (DEO):
-
उम्मीदवार केंद्रीय/राज्य सरकार, PSU या स्वायत्त संस्थान में रेगुलर बेस पर समान पद पर कार्यरत होना चाहिए।
-
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘O’ या ‘A’ लेवल IT सर्टिफिकेट आवश्यक है।
-
अधिकतम आयु सीमा: 56 वर्ष (25 अक्टूबर 2025 तक)।
Lower Division Clerk (LDC):
-
उम्मीदवार केंद्रीय/राज्य सरकार या UT प्रशासन में समान पद पर कार्यरत होना चाहिए।
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
-
अधिकतम आयु सीमा: 56 वर्ष (25 अक्टूबर 2025 तक)।
NIA Bharti 2025 Important Dates
| घटना | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 11 सितंबर 2025 |
| आवेदन प्रारंभ | सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया/इंटरव्यू | जल्द घोषित होगा |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Documents Required for NIA Bharti 2025
फॉर्म के साथ नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें:
-
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
-
बायो-डेटा फॉर्म (Annexure-II, NIA वेबसाइट से डाउनलोड करें)
-
APAR Dossier (2020-21 से 2024-25 तक)
-
Vigilance Clearance Certificate
-
Integrity Certificate
-
पिछले 10 वर्षों की पेनल्टी डिटेल्स
-
DEO पद के लिए IT सर्टिफिकेट
-
Proper Channel से Forwarding Letter
यह भी पढ़े – DDA Bharti 2025: 1732 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
NIA LDC Salary and Eligibility NIA Bharti 2025: Data Entry Operator पद के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria in Hindi)
🔹 1. पद का नाम:
Data Entry Operator (डेटा एंट्री ऑपरेटर)
🔹 2. कुल पदों की संख्या:
35 पद (डेपुटेशन आधार पर)
(वैकेंसी की संख्या आवश्यकता अनुसार बदल सकती है।)
🔹 3. पद का वर्गीकरण (Classification of Post):
General Central Service, Group ‘C’, Non-Gazetted, Non-Ministerial
(सामान्य केंद्रीय सेवा, समूह ‘C’, गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयिक)
🔹 4. वेतनमान (Scale of Pay):
लेवल – 5 (Pay Matrix ₹29,200 – ₹92,300)
(पूर्व संशोधित वेतनमान: PB-1 ₹5200 – ₹20200 + ग्रेड पे ₹2800/-)
🔹 5. भत्ते (Allowances):
केंद्रीय सरकार के नियमों के अनुसार DA, HRA, TPT एवं अन्य भत्ते समय-समय पर लागू होंगे।
🔹 6. विशेष सुरक्षा भत्ता (Special Security Allowance):
मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता के रूप में मिलेगा (सरकार द्वारा समय-समय पर संशोधित किया जा सकता है)।
🔹 7. पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Deputation/Absorption):
डेपुटेशन (Deputation):
वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो—
-
केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) या स्वायत्त सरकारी संस्थान में कार्यरत हों।
-
समान पद (Analogous Post) पर नियमित रूप से कार्यरत हों।
-
किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से ‘O’ या ‘A’ लेवल का सूचना प्रौद्योगिकी (IT) प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
नोट 1:
डेपुटेशन की अवधि, जिसमें किसी अन्य विभाग या संगठन में पहले से किया गया डेपुटेशन शामिल है, सामान्यतः 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
नोट 2:
डेपुटेशन पर नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (आवेदन की अंतिम तिथि तक)।
🔹 8. कार्य का स्वरूप (Nature of Duties):
-
मेल खोलकर और छांटकर डेटा एंट्री के लिए सोर्स डेटा तैयार करना।
-
प्राप्त डेटा की पुष्टि करना और लॉग तैयार करना।
-
डेटा एंट्री उपकरणों का उपयोग करके रिकॉर्ड बनाना और जानकारी एकत्र करना।
-
प्रोसेसिंग समस्याओं का समाधान करना।
-
संगठन की गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखना।
-
निर्धारित मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार डेटा इनपुट और प्रस्तुति (Presentation) करना।
-
प्रूफरीडिंग और डेटा की सटीकता सुनिश्चित करना, और आवश्यकतानुसार सुधार करना।
-
कार्यालय के नियमित कार्यों में सहायता करना जैसे – टाइपिंग, फाइलिंग, रिकॉर्ड मेंटेनेंस आदि।
-
यूनिट के अन्य क्लेरिकल स्टाफ की अनुपस्थिति में बैकअप सपोर्ट प्रदान करना।
-
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए अन्य संबंधित कार्यों को पूरा करना।
🔹 9. डेपुटेशन की अन्य शर्तें (Other Terms of Deputation):
डेपुटेशन से संबंधित सभी नियम और शर्तें भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) के आदेश
संख्या OM No. 6/08/2009-Estt (Pay-II) दिनांक 17 जून 2010 तथा समय-समय पर जारी संशोधनों के अनुसार लागू होंगी।
📎 सारांश (Summary):
NIA Data Entry Operator Bharti 2025 के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जो केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में समान पद पर कार्यरत हैं और IT में ‘O’ या ‘A’ लेवल सर्टिफिकेट रखते हैं। इस पद पर लेवल 5 पे मैट्रिक्स (₹29,200 – ₹92,300) का वेतन और 20% सुरक्षा भत्ता मिलेगा। डेपुटेशन की अवधि अधिकतम 3 वर्ष की होगी और आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है।
How to Apply for NIA Bharti 2025 (Offline Process)
अगर आप NIA Bharti 2025 के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा। जिसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले NIA की ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर आने के बाद थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Recruitment & Training’ का सेक्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।

- अब नया पेज ओपेन होगा, ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें। फिर नए पेज में ‘Recruitment Notices’ पर क्लिक करें।

- फिर इस पेज पर आपको ‘Inviting Nominations for the Post of Data Entry Operator (DEO) and Lower Division Clerk (LDC) in NIA on deputation basis’ नोटिफिकेशन दिख जाएगी।

- इस PDF को डाउनलोड करें। PDF को ओपन करें। और Annexure-I(A), I(B), और II निकल लें।
- Annexure-II का बायो-डेटा फॉर्म प्रिंट करने के बाद, कैपिटल लेटर्स में अंग्रेजी या हिंदी में भरें। इसे कम्पीटेंट अथॉरिटी से काउंटरसाइन करवाएं।

- जो भी डॉक्युमनेट लगेंगे उनको सेल्फ-अटेस्टेड करें और फॉर्म के साथ जोड़ लें।
- DEO के लिए IT सर्टिफिकेट की कॉपी जरूर लगाएं।
- सभी दस्तावेज एक लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से इस पते पर भेजें:
SP (Adm), NIA HQ, Opposite CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003
- आपका आवेदन 24 नवंबर 2025 तक पहुंचना चाहिए। देरी से पहुंचने पर रद्द हो जाएगा।
Selection Process – चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से Eligibility और Document Verification पर आधारित होगा।
NIA जरूरत पड़ने पर Interview या Skill Test भी आयोजित कर सकती है।
Deputation Period
डेपुटेशन की अवधि सामान्यतः 3 वर्ष होगी। अगर संबंधित कर्मचारी पहले ही deputation पर रहा है, तो उसकी पिछली अवधि भी गिनी जाएगी।
FAQs – NIA Bharti 2025
Q1. NIA Bharti 2025 में कितने पद हैं?
👉 कुल 40 पद – 35 DEO और 5 LDC के लिए।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
👉 25 अक्टूबर 2025।
Q3. आवेदन कैसे करें?
👉 ऑफलाइन माध्यम (By Post) से आवेदन करें।
Q4. आवेदन शुल्क कितना है?
👉 कोई शुल्क नहीं है।
Q5. NIA LDC और DEO का वेतन कितना है?
👉 DEO – ₹29,200 – ₹92,300 और LDC – ₹19,900 – ₹63,200 + 20% Security Allowance।
Quick Links
| लिंक | क्लिक करें |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | nia.gov.in |
| नोटिफिकेशन PDF | Download Here |
| आवेदन फॉर्म (Annexure-II) | Download Form |
| टेलीग्राम चैनल से जुड़ें | Join Now |
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और Central Government Deputation Jobs 2025 के तहत कार्य करना चाहते हैं, तो NIA Bharti 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आपका आवेदन 25 अक्टूबर 2025 तक NIA मुख्यालय में पहुंच जाना चाहिए।





